Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»फर्जी मेडिकल बिल से घोटाले का खेल, शिक्षक के बाद पत्नी प्रधान पाठिका निलंबित
    Blog

    फर्जी मेडिकल बिल से घोटाले का खेल, शिक्षक के बाद पत्नी प्रधान पाठिका निलंबित

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। बिल्हा ब्लॉक में हुए फर्जी मेडिकल बिल घोटाले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले में शिक्षक नेता साधेलाल पटेल और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल, जो कि शासकीय प्राथमिक शाला दैहानपारा (बैमा) की प्रधान पाठिका हैं, दोनों पर गंभीर आरोप साबित हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, साधेलाल पटेल ने अपने एक साथी शिक्षक के मेडिकल बिल में फर्जी सील और हस्ताक्षर लगाकर अपने मृतक साले, पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से लाखों रुपये का आहरण कर लिया था। जांच में यह भी पाया गया कि फर्जीवाड़े की बड़ी रकम उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल के खाते में जमा हुई थी।

    फर्जी मेडिकल बिल से घोटाला 

    जांच रिपोर्ट में सिविल सर्जन और मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि ₹33,123 और ₹40,947 की राशि पहले ही संबंधित कर्मचारियों को दी जा चुकी थी। लेकिन बाद में इन्हीं देयकों को कुटरचित दस्तावेज बनाकर दोबारा निकाल लिया गया, जिसमें ₹4,33,123 और ₹2,40,947 की राशि क्रमशः साधेलाल पटेल के रिश्तेदार और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल के खाते (क्रमांक 5402046873) में भेजी गई।

    जब इस मामले की जांच हुई तो राजकुमारी पटेल की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो गई। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके बाद संयुक्त संचालक आर. पी. आदित्य ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

    साधेलाल पटेल पहले ही निलंबित 

    उधर, साधेलाल पटेल को पहले ही 7 अक्टूबर को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, संबंधित बीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया है, लेकिन आवश्यक दस्तावेज न मिलने से अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। यह मामला अब शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हड़कंप मचा रहा है, और अन्य संलिप्त कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.