Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान खरीदी में बड़ी लापरवाही, 2 पटवारी निलंबित मौके पर गए बिना ही किया टोकन सत्यापन, SDM की सख्त कार्रवाई
    Blog

    धान खरीदी में बड़ी लापरवाही, 2 पटवारी निलंबित मौके पर गए बिना ही किया टोकन सत्यापन, SDM की सख्त कार्रवाई

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 24, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान खरीदी में बड़ी लापरवाही, 2 पटवारी निलंबित
    मौके पर गए बिना ही किया टोकन सत्यापन, SDM की सख्त कार्रवाई


    पखांजूर।
    धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही के मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजूर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पटवारियों पर आरोप है कि उन्होंने मौके पर उपस्थित हुए बिना ही धान टोकन का सत्यापन कर दिया, जो नियमों का खुला उल्लंघन है।


    प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी आशीष पावर (हल्का क्रमांक 03–चारगांव) एवं पटवारी आकाश कश्यप (हल्का क्रमांक 06–केशेकोड़ी) को धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांच में सामने आया कि दोनों नोडल अधिकारियों ने समिति की बैठक में स्वयं उपस्थित हुए बिना अन्य व्यक्ति के माध्यम से किसानों के धान टोकन का सत्यापन कर दिया और संबंधित दस्तावेजों व फोटो को पोर्टल पर अपलोड किया गया।
    जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि दोनों अधिकारियों ने अपनी आईडी का दुरुपयोग करते हुए बिना वास्तविक जांच के गलत प्रविष्टियां कीं। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 तथा धान खरीदी नीति 2025–26 का गंभीर उल्लंघन माना गया।


    मामले को गंभीरता से लेते हुए SDM पखांजूर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पखांजूर निर्धारित किया गया है।
    इधर, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य पटवारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी पाए जाने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.