Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान खरीदी अव्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मांग, तिथि बढ़ाने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने उठाई आवाज
    Blog

    धान खरीदी अव्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मांग, तिथि बढ़ाने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने उठाई आवाज

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 29, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान खरीदी अव्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मांग, तिथि बढ़ाने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर ने उठाई आवाज

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था की बदहाली और किसानों की बढ़ती परेशानियों को लेकर राज्यपाल के समक्ष मांग रखी गई है। भाजपा सरकार पर किसान-विरोधी नीतियाँ अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि प्रदेश का अन्नदाता वर्तमान में गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।राज्य के अनेक धान खरीदी केंद्रों में किसानों के टोकन समय पर नहीं काटे जा रहे हैं। वहीं धान खरीदी की लिमिट नहीं बढ़ाए जाने के कारण किसान अपना संपूर्ण धान समर्थन मूल्य पर बेच पाने में असमर्थ हैं। किसानों को बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय, श्रम और धन की हानि हो रही है।धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित किए जाने को अव्यावहारिक बताते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनु चंद्राकर ने कहा कि सीमित खरीदी क्षमता, टोकन व्यवस्था की खामियाँ, तकनीकी समस्याएँ और प्रशासनिक लापरवाही के चलते तय समय-सीमा में किसानों का पूरा धान खरीदा जाना संभव नहीं है। इसके चलते किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों पर धान बेचने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

    अन्नू चंद्राकर ने मांग की है कि किसानों की वर्तमान समस्या को देखते हुए धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाई जाए। साथ ही सभी किसानों के टोकन शीघ्र काटे जाएँ, धान खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए तथा खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को जल्द दूर किया जाए।उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर अन्नदाता की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    Vinod GuptaApril 29, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.