Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थलों का हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
    Blog

    छत्तीसगढ़ के तीर्थ स्थलों का हो रहा समग्र विकास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों का चरणबद्ध तरीके से विकास कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा स्थित भोरमदेव मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 146 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही राज्य के 5 प्रमुख शक्तिपीठों के उन्नयन हेतु शक्ति कॉरिडोर योजना प्रारंभ की गई है।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन समारोह में श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उन्होंने कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा और व्यासपीठ से जुड़े संतजनों का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने आयोजन समिति और सभी श्रद्धालु शिवभक्तों को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समापन दिवस पर कथा में सम्मिलित होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश शिवमय है। उनके गृह ग्राम बगिया में स्वयं फलेश्वर महादेव विराजमान हैं। कवर्धा में बाबा भोरमदेव, राजिम में कुलेश्वर महादेव, खरौद में लक्ष्मणेश्वर महादेव, और जशपुर में मधेश्वर महादेव विराजमान हैं — जो विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर महादेव के साथ-साथ आदिशक्ति देवी माता की भी अपार कृपा है। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी, रतनपुर में मां महामाया, चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल के दौरान 10 वर्ष छत्तीसगढ़ की भूमि पर बिताए थे। इसी भूमि पर उन्होंने माता शबरी के जूठे बेर खाकर आदर्श भक्ति को मान्यता दी थी। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल भी माना जाता है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीरामलला दर्शन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यह योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री रिकेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 202632 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.