Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न

    October 12, 2026

    अंडर-17 क्रिकेट में मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग के लिए चयन

    October 12, 2026

    शुभ कलश यात्रा के साथ हुआ माँ दुर्गा का भव्य स्वागत

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खल्लारी में जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न, कृषि व विकास निगम के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
    Blog

    खल्लारी में जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न, कृषि व विकास निगम के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 9, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खल्लारी में जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न, कृषि व विकास निगम के अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि

    खल्लारी/ छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा महासमुंद जिला द्वारा ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल खल्लारी में दो दिवसीय जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन समापन हुआ। जहां समापन समारोह के मौके पर जिला स्तरीय वैष्णव परिवार सम्मेलन के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के राष्ट्रीय व प्रांतीय महासचिव लखनदास वैष्णव, विशेष अतिथि महासमुंद भाजपा के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम साहू, ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू थे। उक्त सम्मेलन के दौरान अतिथियों ने मॉ खल्लारी व आत्य जगत गुरू रामानंदाचार्य व रामदरबर के छाया चित्र का दर्शन पुजन किया। वहीं अतिथियों का मंच में स्वागत अभिनंदन हुआ। स्वागत अभिनंदन पश्चात आयोजन को सम्बोधन अतिथियों व वैष्णव समाज के पदाधिकारियों ने किया।

    इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि कृषि एवं बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर कहा कि वैष्णव समाज का इतिहास सृष्टि के निर्माण से ही गौरवशाली रहा है। इस समाज के बिना हम सब अधुरे हैं। यह समाज अन्य समाज व व्यक्तित्व के विकास व शुभ कार्यों के लिए पथ प्रदर्शक है। श्री चन्द्राकर जी ने आगे कहा की वैष्णव समाज का भी अपना खुद का भवन हो, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शीघ्र मिल निवेदन कर 30 लाख की राशि स्वीकृत हो यह प्रयास रहेगा। आयोजन को छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के राष्ट्रीय व प्रांतीय महासचिव लखनदास वैष्णव, महासमुंद भाजपा के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम साहू, खल्लारी उपसरपंच तारेश साहू व अन्य उपस्थित सामाजिक पदाधिकारीयों ने भी सम्बोधित किया।

    आयोजन का संचालन समाज के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष रमनदास वैष्णव व अंत में आभार व्यक्त खल्लारी मंडल के उप मंडलेश्वर डोमार दास वैष्णव ने किया। जहां दो दिवसीय वैष्णव परिवार सम्मेलन में जनसेवा व समाज के लिए विशिष्ट व सराहानिय कार्य किये समाज के सभी वर्गों के लोगों का सम्मान भी किया गया। जिसमें प्रमुखता से 60 वर्षों से ऊपर समस्त वैष्णव परिवार के नारी शक्ति व वरिष्ठजनों, वैष्णव पुजारीयों, वैष्णव भगवताचार्यों, वैष्णव मेधावी छात्र – छात्राओं, वैष्णव जनप्रतिनिधियों और प्रथम द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के सभी वैष्णव शासकीय सेवकों का भी सम्मान किया गया। वैष्णव परिवार सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रांतीय वैष्णव महासभा अध्यक्ष पुरन दास वैष्णव, वैष्णव प्रांतीय महासभा के महामंडलेश्वर मुरलीशरण वैष्णव, ईश्वर दास वैष्णव, लखन दास वैष्णव, विश्वनाथ बैरागी, चेलादास वैष्णव, जितेन्द वैष्णव मंदिर हसौद, जितेन्द्र वैष्णव सारंगढ़, महेश दास वैष्णव ,लक्ष्मीनारायण वैष्णव, ललिता वैष्णव, कुशल वैष्णव, रामादास वैष्णव, भवानीदास वैष्णव, कृतेश्वर वैष्णव, संतोष वैष्णव, चिंतादास वैष्णव, नारायण महाराज, मुलदास, गंगादास संहित महासमुंद जिला व प्रदेश के विभिन्न जिला व मंडल से पधारे वैष्णव जन भारी संख्या में उपस्थित हुये।वैष्णव समाज के जिला पदाधिकारियों का गठन :-खल्लारी में आयोजित दो दिवसीय वैष्णव परिवार सम्मेलन के दौरान वैष्णव समाज के राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव के अनुशंसा से छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा जिला महासमुंद में पूर्व मंडलो को विलय कर चार मंडलो का चयन किया गया। जिसमें महासमुंद, खल्लारी, बसना, सरायपाली के जिला पदाधिकारीयों का मनोनयन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ. ईश्वरदास वैष्णव लुकुपाली, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण वैष्णव बसना, जिला कोषाध्यक्ष रमन दास वैष्णव खल्लारी, जिला उपाध्यक्ष महेश वैष्णव बागबाहरा, संतोष वैष्णव खरोरा, गंगादास वैष्णव बसना, अच्युतदास वैष्णव सरायपाली , नारायण दास वैष्णव प्रांतीय युवा प्रचार सचिव जितेन्द्र वैष्णव सांरगगढ को प्रांतीय उप कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न

    October 12, 2026

    अंडर-17 क्रिकेट में मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग के लिए चयन

    October 12, 2026

    शुभ कलश यात्रा के साथ हुआ माँ दुर्गा का भव्य स्वागत

    October 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaOctober 12, 2026306 Views

    स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न आरंग।स्वामी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • स्वामी आत्मानंद स्कूल के नए भवन में हुआ शाला प्रवेश-कन्या भोज का आयोजन संपन्न
    • अंडर-17 क्रिकेट में मान साहू और लक्ष्य चेलक का संभाग के लिए चयन
    • शुभ कलश यात्रा के साथ हुआ माँ दुर्गा का भव्य स्वागत
    • दुर्गा उत्सव में मानवता की मिसाल-आरंग में श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति और विघ्नहर्ता परिवार ने दिव्यांग बच्चे को भेंट की व्हीलचेयर
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.