Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026

    आरंग में गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था-सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया दूसरी बार चक्का जाम-प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश

    April 15, 2026

    बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»बड़ी खबर»क्या 18 जुलाई को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जानिए जरूरी अपडेट और शर्तें
    बड़ी खबर

    क्या 18 जुलाई को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जानिए जरूरी अपडेट और शर्तें

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगली यानी 20वीं किस्त को लेकर अटकलें तेज हैं कि यह 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

    क्या है अब तक की स्थिति?

    PM-Kisan की पिछली 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों को मिली थी। तब से लेकर अब तक करीब 5 महीने का अंतर हो चुका है। जून बीत गया और जुलाई आधा निकल चुका है, लेकिन अगली किस्त अब तक नहीं आई है। ऐसे में अब 18 जुलाई को एक बड़ी तारीख माना जा रहा है।

    18 जुलाई क्यों है खास?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 जुलाई को पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और संभावना जताई जा रही है कि इसी मंच से वह 20वीं किस्त के ₹2000 किसानों के खातों में जारी करेंगे। PM-Kisan की किस्त हमेशा प्रधानमंत्री द्वारा ही लॉंच की जाती है और उनके कार्यक्रम के मुताबिक ही डेट तय की जाती है।

    किस्त पाने से पहले जरूर करें ये 4 काम वरना पैसा अटक सकता है:

     1. eKYC कराना जरूरी

    अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसे आप pmkisan.gov.in वेबसाइट या नजदीकी CSC सेंटर से पूरा कर सकते हैं।

     2. बैंक डिटेल्स चेक करें

    आपके खाते की स्थिति (Active/Inactive), IFSC कोड और आधार से लिंकिंग अपडेट होना जरूरी है।

     3. बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम देखें

    PM-Kisan पोर्टल पर जाकर ‘Beneficiary Status’ में अपना नाम जरूर चेक करें। अगर लिस्ट से नाम गायब है तो ₹2000 नहीं आएंगे।

     4. Farmer Registry अपडेट करें

    अब सिर्फ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से काम नहीं चलेगा। फार्मर रजिस्ट्री भी जरूरी हो गई है। इसके लिए राज्य पोर्टल या CSC सेंटर में जाकर फॉर्म भरें।

     किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?

    • अगर आप इनकम टैक्सदाता हैं
    • आपके पास संस्थागत भूमि है
    • या आपको 10,000 रुपए से अधिक की पेंशन मिलती है
      तो आप योजना के पात्र नहीं माने जाएंगे।

     क्या है पीएम किसान योजना?

    • सालाना ₹6000 सीधे बैंक खाते में
    • हर चार महीने में ₹2000 की तीन किस्तें
    • 14.5 करोड़ से अधिक किसान परिवार लाभार्थी

     अब सबकी नजर 18 जुलाई पर

    यदि आपने सभी जानकारियाँ अपडेट कर दी हैं तो 18 जुलाई को आपके खाते में ₹2000 आने की पूरी संभावना है। अब देखना है कि क्या मोदी सरकार 20वीं किस्त इसी दिन जारी करती है या फिर कोई और तारीख तय की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    Vinod GuptaApril 15, 2026

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.