Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…
    Blog

    बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 15, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित…

    आरंग। बीजेपी आरंग मंडल के तत्वाधान में आरंग ब्लॉक के ग्राम अमेठी मे अंबेडकर विचार मंच के साथियों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135वीं जन्म जयंती मनाया गया मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसके संविधान का निर्माण करने का गौरव बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को प्राप्त है। बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समरसता का प्रेरक उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने आगे कहा कि यह संविधान देश के 140 करोड़ नागरिकों को समानता, अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान करता है। बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर उच्चतम स्थान प्राप्त किया और समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नारी शिक्षा और सम्मान के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए।कार्यक्रम में दिनेश चंद्राकर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग , डॉ तोषण साहू पार्षद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री लेमन्त खांडे, महेश जांगड़े, खंम्मन लाल बिफोर, शिव खंडे, राहुल कुर्रे, अनिल उपसरपंच झम्मन लाल बंजारे, खंडे, सरपंच प्रतिनिधि मोहन बांधें, राकेश चंद्राकर, जहुर निषाद, प्रभु लाल कुर्रे, छोटूराम बांधे, रोशन लाल ध्रुव, भगत जांगड़े, ओमप्रकाश चंद्राकर, संजय भिफोर, इन्द्र जीत घितलहरे, कोमल चंद्राकर,पकलू सोनवानी, रामनारायण गायकवाड़, महेश्वर बंजारे,माधव चंद्राकर, पानसिग यादव ,समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202685 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.