आरंग में गैस सिलेंडर वितरण में अव्यवस्था-सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने किया दूसरी बार चक्का जाम-प्रशासन की चुप्पी से जनता में आक्रोश
आरंग। एलपीजी सिलेंडर वितरण में गिरजा गैस एजेंसी में हो रही अव्यवस्था से परेशान नागरिको द्वारा आज फिर चक्का जाम कर आक्रोश व्यक्त किया गया। एजेंसी द्वारा गैस नही मिलने से आक्रोशित लोगों ने आज बुधवार को फिर से आरंग-खरोरा मार्ग में चक्का जाम कर दिया। वितरण में अनियमता के चलते चक्काजाम से रोड में चलने वालों कड़ी धूप से परेशान होना पड़ा। पिछले 4 दिनों में गैस उपभोक्ताओं ने दूसरी बार चक्काजाम किया, लेकिन मामले में प्रशासन और खाद्य विभाग के जिम्मेदारों की चुप्पी कई प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे है। तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नही होने से एजेंसी के हौसले बुलंद हैं।चक्काजाम की सूचना पर मौके पर पहुंची आरंग पुलिस की लोगों को समझाइश के बाद तुरन्त जाम खत्म किया गया । इस बीच कुछ ही मिनटों में सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी। आरंग में एक ही गैस ही गैस एजेंसी होने के कारण एजेंसी की मनमानी चल रही है। जनता ने सरकार से दूसरी सरकारी कंपनी के गैस एजेंसी खोलने की मांग की है।
विनोद गुप्ता-आरंग




