अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी
आरंग।आरंग नगर के गिरजा गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर वितरण में हो रही अव्यवस्था को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले व पार्षदों ने अनुविभागीय अधिकारी अभिलाषा पैकरा से मुलाकात कर तात्कल राहत प्रदान किये जाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष की अनुशंसा एवं प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 नग सिलेंडर वितरण हेतु उपलब्ध होने की जानकारी SDM द्वारा दी गई। SDM ने प्रतिनिधियो को बताया कि दिनांक 25 मार्च को खादय विभाग की टीम श्रीमती पवित्रा अहिरवार सहायक खादय अधिकारी के साथ कु, पुष्पा चौधरी खाद्य निरीक्षक मंदिर हसौद द्वारा गिरजा इंडेन गैस सर्विस, विकासखण्ड आरंग, जिला रायपुर की आकस्मिक जाँच की गई थी जिसमें अनेक अनियमितताएं पाई गई थी। साथ ही राकेश साहू खाद्य निरीक्षक आरंग द्वारा दिनांक 01 अप्रेल एवं 07 अप्रेल को प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार एजेंसी द्वारा गैस सिलेण्डरो की होम डिलीवरी नहीं किये जाने के कारण हितग्राहियो को कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है।इन सबके चलते एजेंसी के संचालक हिमांशु सिंह ठाकुर एवं संचालनकर्ता संतोष ठाकुर को द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 की धारा 08, 10 (क) (ख) का उल्लंघन जो कि आवश्यक सम्त अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दण्डनीय है के तहत नोटिस जारी कर 21 अप्रेल को अपरान्ह 04.00 न्यायालय मे उपस्थित होकर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये संतोष जनक जवाब नही मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।खाद्य विभाग द्वारा उच्च अधिकारियो को प्रेषित जांच प्रतिवेदन में बताया गया है कि गोदाम में स्टॉक बोर्ड एवं मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं होना पाया गया।गोदाम में कार्य का समय प्रदर्शित नहीं पाया गया। मौके पर गोदाम का भौतिक सत्यापन किये जाने पर 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेण्डर 285 नग (236 नग खाली एवं 49 नग भरा) पाया गया किन्तु स्टॉक पंजी अनुसार 236 नग खाली एवं 119 नग भरा दर्ज होना पाया गया। इस प्रकार 70 नग भरा गैस सिलेण्डर का अंतर पाया गया। अन्य गैस सिलेण्डरो का रिकार्ड स्टॉक पंजी में नही पाया गया।मौके पर यह पाया गया कि रजिस्ट्रिकृत हितग्राहियों के नाम व पता संबंधी पंजी का संधारण नहीं किया गया है।
गोदाम परिसर का स्टॉक बोर्ड भरा नही पाया गया।इस अवसर पर हीरामन कोसले उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद,नरेन्द्र लोधी पार्षद, संतोष लोधी पार्षद, राकेश सोनकर पार्षद प्रतिनिधि एवं मण्डल महामंत्री भाजपा, खिलेश धुरंधर पार्षद प्रतिनिधि, विक्रम परमार पार्षद प्रतिनिधि डॉ तोषण साहू पार्षद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा, राकेश शर्मा पार्षद प्रतिनिधि, उमाकांत यादव पार्षद उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

