Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»उपलब्धि-आरंग से इन्हें मिला “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि”
    Blog

    उपलब्धि-आरंग से इन्हें मिला “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि”

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उपलब्धि-आरंग से इन्हें मिला “मातृभाषा रत्न मानद उपाधि”

    आरंग।आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ के चेतन सिंह चौहान जो कि वर्तमान में जनपद प्राथमिक विद्यालय हाराडुला विकास खण्ड चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर में कार्यरत है को मातृभाषा के लगातार संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मातृभाषा रत्न मानद उपाधि से अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा देश विदेश के हजार कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार और शिक्षकों को सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस भव्यता के साथ संपन्न हुआ। नेपाल भारत मैत्री विकास, बुद्ध सर्किट तथा रामायण सर्किट के प्रचार प्रसार, मिथिला एवं अवध संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन तथा प्रवर्द्धन, देवनागरी लिपि के संरक्षण, नेपाली तथा हिंदी भाषा के संयुक्त वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश की भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक हजार प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। जो भाषा, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जहाँ 2482 प्रतिभागी शामिल हुए सहभागियों में से 583 महिला तथा 417 पुरुष प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया है। 17 वर्ष के बाल कवि से लेकर 86 वर्षीय वयोवृद्ध रचनाकार की सहभागिता रही थी। सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में “नेपाल, भारत, अमेरिका, मॉरीशस, तंजानिया एवं चीन के कवि, लेखक साहित्यकार और शिक्षकों की सहभागिता रही है।” सभी प्रतिभाओं को शुभ कामना देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा – भाषाएं राष्ट्र की अमूल्य सम्पदा है, सभी भाषाओं को बोलकर, लिखकर ही उनका संरक्षण और संवर्द्धन किया जा सकता है। सभी को अपनी मातृभाषा बोलने और लिखने में हीनता बोध नहीं करना चाहिए। आज हजार प्रतिभाओं को सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को हार्दिक बधाई। ऑनलाइन कार्यक्रम मार्फत सभी को ई प्रशस्ति पत्र सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल नेपाल में ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय जगत में एक सफल संस्था बन चुकी है। आज सम्मानित सभी प्रतिभाओं का विस्तृत परिचय डायरेक्ट्री के रूप में प्रकाशन किया जाएगा। प्रतिभा चयन समिति की प्रमुख डॉ मंजू खरे, दतिया ने कहा – संस्था की साफ सुथरी छवि और संस्था के उत्कृष्ट कार्यों की वजह से हरेक आयोजन में आशा से अधिक लोगों की सहभागिता रही है। सभी के साथ सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते आए हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 2026140 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.