Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    May 9, 2026

    उप कोषालय के स्थानांतरण आदेश पर तत्काल रोक लगाने का आग्रह-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने इन्हें लिखा पत्र….

    May 9, 2026

    बड़ी खबर-पशु तस्करी के मामले में आरंग पुलिस की बड़ी कार्यवाही-संदिग्ध वाहन से इतने भैंसे हुई बरामद…

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
    छत्तीसगढ़

    Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 19, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर. नए मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से हल्की राहत मिली है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज असर देखने को मिल सकता है, यहां कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ इलाकों में बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. 

    पिछले 24 घंटों में बस्तर और दुर्ग संभागों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है. 

    यहां हुई बारिश 

    छिंदगढ़ 10, सुकमा 9, डौंडीलोहारा 9, बकावंड 8, बड़े बचेली 8, गादीरास 7, कटेकल्याण 7, दोरनापाल 7, बस्तर 6, गंगालूर 5, मर्दापाल 5, जगरगुंडा 5, भनपुरी 5, धनोरा 5, सरोना 5, लोहंडीगुड़ा 5, कुमरदा 4, नारायणपुर 4, बड़ेराजपुर 4, कुआकोंडा 4, बीजापुर 4 और कई स्थानों पर 4 सेमी से भी कम. 

    रायपुर में कैसा रहेगा मौसम 

    राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

    कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी 

    बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने इन सभी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग में हलकी वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर चालक फरार

    Vinod GuptaMay 9, 2026

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत-ट्रेक्टर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.