Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न
    Blog

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 25, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    आरंग। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पावन संदेश “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” को जन-जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा, सामाजिक समरसता अभियान एवं सम्मान समारोह का आयोजन मेकाहारा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में राजागुरु,धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा में शामिल पदयात्रियों, आयोजन को सफल बनाने वाले सेवाभावी स्टाफ, सहयोगी साथियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले पत्रकार बंधुओं का सम्मान किया गया।इस अवसर पर राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित कर एकता, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गुरु घासीदास बाबा जी का संदेश मानवता, समानता और सत्य का संदेश है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है और जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है तो हर क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन आता है।
    वही सतधारी गुरु गुरु सोमेश बाबा जी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह सतनाम सद्भाव पदयात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवता का महाअभियान है। उन्होंने कहा कि बाबा जी द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, सद्भावना एवं समानता के मार्ग पर चलकर ही समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। समाज के युवाओं को बाबा जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
    कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जो समाज को एकता, समानता एवं मानवता की भावना से जोड़ता है। और सरकार समाज के विकास एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले समस्त स्टाफ, सहयोगी साथियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा गया कि आप सभी ने दिन-रात अथक मेहनत, सेवा भाव एवं पूर्ण समर्पण के साथ प्रत्येक व्यवस्था का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। 24 घंटे निरंतर सेवा में समर्पित रहकर जिस निष्ठा, अनुशासन एवं भावनात्मक जुड़ाव के साथ आपने इस पावन आयोजन को सफल बनाया, वह अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय है। आप सभी का त्याग, परिश्रम एवं समर्पण ही इस आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति रहा।पत्रकार बंधुओं के सम्मान अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है, जो समाज में सकारात्मक विचार, जागरूकता एवं एकता का संदेश पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। सभी पत्रकार साथियों ने सामाजिक सद्भाव, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज आप सभी पत्रकार बंधुओं के योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी,गुरु सोमेश बाबा, गुरु परिवार के सदस्य, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ,राजिम विधायक रोहित साह,आयोग अध्यक्ष अंजय शुक्ला,पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,जांजगीर जिला पंचायत अध्यक्ष पति इंजी.आनंद मीरी, जनप्रतिनिधि गण, सामाजिक, भाजपा एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सदस्यगण, पत्रकार बंधु, बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं समस्त सतनामी समाज की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.