आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….
आरंग।आज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा आरंग में बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना की गई। साथ ही गोण्डवाना समाज के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक सहभागिता एकता समरसता समानता को अपनाने हेतु संकल्प लिया गया।पूजन कार्य का शुभारंभ अध्यक्ष आदीवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र डोमन सिंह ध्रुव द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। शिव कुमार ध्रुव रोशन ध्रुव रामु ध्रुव ललीत ध्रुव चंद किशोर ठाकुर मालिक राम पुनीत ध्रुव फागुराम शेर सिंह ध्रुव कु रेशमी धुव भुमिका ध्रुव नीलकंठ ध्रुव आदि का विशेष सहयोग रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग



