Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब
    Blog

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 9, 202660 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    ​आरंग। शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रीवा (लखौली) के खेल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में रायपुर जिले की बेटियों ने अपने शानदार खेल के बदौलत एकतरफा दबदबा कायम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबलों में रायपुर की टीम ने अंडर-17 और अंडर-19 दोनों ही आयु समूहों में बलौदाबाजार और महासमुंद को मात देकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही रायपुर की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। वहीं अंडर-14 वर्ष आयु वर्ग में धमतरी की टीम ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी।​इस संभाग स्तरीय स्पर्धा में रायपुर संभाग के पांच जिलों- रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद एवं बलौदाबाजार-भाटापारा की बालिकाओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों की अद्भुत फुर्ती, दमदार रेड, सटीक डिफेंस और बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। अंतिम क्षण तक चले संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबलों ने मैदान में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खेल के साथ ही छात्र-छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर ने ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोष के साथ कबड्डी को भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया और बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग की सभापति श्रीमती कृष्णा महेश साहू ने बेटियों को सलाह दी कि वे हार-जीत से निराश या अतिउत्साहित न होकर खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मन लगाएं। वहीं विशिष्ट अतिथि सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी महासमुंद सुश्री अंजलि बरमाल और सरपंच घसिया राम साहू ने रीवा की माटी को कबड्डी का गढ़ बताते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।समापन अवसर पर खेल में आजीवन योगदान देने वाले सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारियों एस. आर. कर्ष, सी.एस. बघेल, भानु प्रताप सिंह, आर. बी. चंद्राकर, नीलमणि चंद्राकर, आई.पी. वर्मा, लक्ष्मी चंद्राकर सहित संयोजक प्राचार्य आर. पी. चंद्राकर व ब्लॉक क्रीड़ाधिकारी राकेश प्रधान का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे ने किया तथा आभार अमित चंद्राकर ने व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए कोच, मैनेजर, व्यायाम शिक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202635 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.