नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं ने लिया संकल्प-युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए इन्होंने किया प्रेरित
आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त समाज में युवा संकल्प” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकल्प संस्कृति समिति, नशा मुक्त भारत अभियान, रायपुर के मुख्य प्रशिक्षक अजय श्रीवास्तव एवं मुरली प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत एवं भाषण के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एल.पी. शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र घृतलहरे, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विभा सतपथी, नोडल अधिकारी, रेड क्रॉस द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अविनाश लाल, प्रो. अविनाश सिंह, डॉ. इंदु सोनी, प्रो. भुनेश्वर साहू, प्रो. ज्ञानेश शुक्ला, प्रो. मनोहर मारकंडे, प्रो. भावना पुरबिया एवं क्रीड़ा अधिकारी रीना ध्रुव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग



