Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    August 9, 2026

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प
    Blog

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 9, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    आरंग। 09 अगस्त 2026। भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर आरंग स्थित राजीव भवन में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन परिसर देशभक्ति के नारों और युवा कांग्रेस के जयघोष से गूंज उठा।पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की प्रेरणा एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष सजल चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, शपथ ग्रहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।राजीव भवन परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सजल चंद्राकर एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांग्रेस का ध्वज फहराया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और भारतीय युवा कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास एवं संघर्षों को याद किया।स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा के प्रति निष्ठा, देशसेवा, सामाजिक समरसता, युवाओं के अधिकारों की रक्षा एवं जनहित के लिए निरंतर संघर्ष करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं आम जनता के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला मजबूत मंच है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास संघर्ष, त्याग और जनसेवा से जुड़ा रहा है। आरंग सहित पूरे रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत और रीढ़ होते हैं। वर्तमान समय में युवाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सजल चंद्राकर के साथ शरद गुप्ता, सूरज सोनकर, समीर गोरी, ईश्वर पटेल, तुलसी पटेल, भरत लोधी, सदराम जलछत्री, देवेंद्र गृहतलहरे, विवेक जलछत्री, धर्मेंद्र डहरिया, सुदामा पाल, शुभम देवांगन, मनीष जलछत्री, संतु एवं यशवंत जलछत्री सहित स्थानीय कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत करने, युवाओं के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आदिवासी समाज ने बुढा देव मंदिर में आरती पुजा अर्चना कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस….

    August 9, 2026

    संभागीय बालिका कबड्डी में रायपुर जिला का दबदबा-​मेजबान रायपुर ने बलौदाबाजार और महासमुंद को हराकर जीता खिताब

    August 9, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारी-शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न-बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

    August 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaAugust 9, 20261 Views

    भारतीय युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस-ध्वजारोहण एवं शपथ ग्रहण के साथ युवाओं ने संगठन को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.