खेल मैदान पर गूँजा अंडर-19 क्रिकेट का रोमांच-धरसीवां बना विजेता-चयनित खिलाड़ी अब संभाग स्तर पर दिखाएंगे दम
आरंग।नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय अंडर-19 शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद के अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, प्राचार्या प्रेमशिला एक्का (सेजेस स्कूल), पार्षद एकता मिश्रा, प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा और आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू के करकमलों द्वारा किया गया।
संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोमांचक प्रतियोगिता में रायपुर जिले के चार प्रमुख विकासखंड—अभनपुर, धरसीवां, तिल्दा और आरंग की टीमों ने पूरी ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बाद धरसीवां की टीम विजेता रही, जबकि आरंग की टीम उपविजेता का खिताब अपने नाम करने में सफल रही।प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों का दल आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। आयोजकों के अनुसार, अंडर-17 और अंडर-19 दोनों ही आयु वर्ग की संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं भी मंदिर हसौद में ही आयोजित की जाएंगी।समारोह का सफल संयोजन विकासखंड सहायक खेल अधिकारी एवं सचिव ओंकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर श्री टेंभुकर, विकासखंड खेल अधिकारी राकेश प्रधान, व्यायाम शिक्षक अमित चंद्राकर, मोहम्मद फारूक, के. के. देवांगन, खोमन निषाद, प्रियल साहू, अमित बंजारे, शशिकांत बाँधे, आरंग क्रिकेट क्लब से अश्वनी रात्रे सहित तमाम खेल प्रेमी, शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



