आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
आरंग। संकुल केंद्र खमतराई अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से भव्य आनंद मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां बच्चों ने अपनी कला और पाक कौशल से सभी का मन मोह लिया।।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच कुर्सी दौड़, रंगोली और मेहंदी जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पालकों के बीच आयोजित रस्साकशी व कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। आनंद मेले का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल रहे, जहां बच्चों ने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी और आधुनिक व्यंजनों की महक बिखेरते हुए मंगोड़ी, भजिया, फरा, चीला, समोसा, दूध फरा, मिर्ची भजिया, दही बड़ा, मोमोज, चाट, गुपचुप, फ्रूट शेक, सलाद और अंकुरित चने जैसे स्वादिष्ट पकवानों के स्टाल सजाए, जिनका शिक्षकों, पालकों और आगंतुकों ने जमकर लुत्फ उठाया।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर और संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने अपने प्रभावी उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, टीम वर्क और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल के समस्त शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति खमतराई के अध्यक्ष बिशन लहरी, उपसरपंच ज्ञानचंद लोधी, कोमन नारायण साहू, चंदू लाल साहू, सनत साहू, सीताराम साहू, प्रधान पाठक नरसिंह दास मानिकपुरी, शिक्षक सी. एल. एनेश्वरी, सीमा राठौर, बबीता लहरे, लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, भूषण जलछत्री, कमल सिंह राठौर, दिलहरन साहू, मोहित साहू, अनीता साहू, सुशील कुमार लहरी, हितेश साहू, सुनीता साहू, झांसी बाई लहरी, सरस्वती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग





