Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    November 19, 2026

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..
    Blog

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 19, 202610 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट…

    आरंग। 19 नवंबर 2026। रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित ग्राम छटेरा को अब एक समग्र और आत्मनिर्भर ‘आदर्श कृषि ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा। किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कुमार बिश्वरंजन ने ग्राम छटेरा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और किसानों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।बैठक में ग्राम छटेरा को सरसों उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी सुनिश्चित की जाएगी, वहीं स्थानीय स्तर पर सरसों तेल प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने पर भी सहमति बनी है। इससे किसान अपनी उपज का मूल्य संवर्धन कर सीधे बाजार से जुड़ सकेंगे और उन्हें अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही, परंपरागत खेती के अलावा क्षेत्र की जलवायु एवं भूमि की उपयुक्तता के आधार पर चना, मखाना और पाम ऑयल जैसी नकदी फसलों की व्यावसायिक खेती की संभावनाओं पर विचार किया गया। विशेष रूप से चना उत्पादन बढ़ाने के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों को किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
    ग्राम छटेरा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए इसे ‘कृषि पर्यटन’ के केंद्र के रूप में संवारने की योजना पर भी मंथन किया गया। इसके अंतर्गत उद्यानिकी फसलों का विस्तार करने और ग्रामीण जल स्रोतों में वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए साधन सृजित होंगे। बैठक के दौरान सीईओ बिश्वरंजन ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों द्वारा बंदरों और जंगली सूअरों से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या बताए जाने पर उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इसका स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यानिकी और आजीविका संवर्धन की योजनाओं के एकीकृत क्रियान्वयन से ही ग्राम छटेरा को एक आदर्श कृषि ग्राम बनाया जा सकता है।इस महत्वपूर्ण बैठक में पशु चिकित्सा सेवाएं के संयुक्त संचालक शंकर लाल उईके सहित कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जनपद पंचायत आरंग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा

    November 19, 2026

    राजीव भवन आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन

    November 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..

    Vinod GuptaNovember 19, 202610 Views

    हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • हाईटेक खेती से मालामाल होंगे आरंग के किसान-‘छटेरा’ बनेगा जिले का पहला ‘आदर्श कृषि ग्राम’-एमएसपी पर होगी सरसों खरीदी और गांव में ही बनेगा तेल-पढ़िए पूरा अपडेट..
    • आनंद मेले की धूम-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की महक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा सबका मन
    • देवउठनी एकादशी पर कल 20 नवम्बर को पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश-मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा सन्नाटा
    • राजीव भवन आरंग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन
    • बुजुर्ग रिटायर्ड पटवारी के घर 80 हजार रुपये की चोरी का पर्दाफाश-पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड-साथी समेत गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.