Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन
    Blog

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 15, 202645 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, आरंग में आयोजित समर कैंप का उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हुआ। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।कैंप में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, ड्रॉइंग, लेखन, फायरलेस कुकिंग, वैदिक गणित, वृक्षारोपण तथा शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। आरंग स्थित ऐतिहासिक भांडदेवल मंदिर के शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त बच्चों की प्रतिभा के विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए।समर कैंप के अंतिम दिवस विद्यार्थियों ने डांस, जुम्बा एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों के उत्साह एवं प्रतिभा ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अतिरिक्त एस एम डी सी अनूपनाथ योगी,अशोक चंद्राकर, शंकर जलक्षत्री,महेंद्र सिंह ठाकुर और शब्बीर चौहान आदि शामिल रहे।विद्यालय की प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने समर कैंप के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी एसएमडीसी सदस्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।समर कैंप के समापन के साथ विद्यार्थियों ने नई जानकारियाँ, अनुभव एवं कौशल अर्जित किए, जो उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    July 17, 2026

    इस व्याख्याता को साहित्य, समाज, नवाचारी गतिविधियों के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2026

    July 16, 2026

    रथयात्रा महापर्व में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन-की नगरवासियो के सुख-समृद्धि की कामना

    July 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर होने का आरोप, जांच के घेरे में जनपद कार्यालय

    Rekhraaz SahuJuly 17, 20262 Views

    महासमुंद में भूमिहीन न्याय योजना खुद मांग रही न्याय! गरीबों की राशि दूसरे खातों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.