Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज’ विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता संपन्न-इन्हें मिला प्रथम पुरस्कार…
    Blog

    ‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज’ विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता संपन्न-इन्हें मिला प्रथम पुरस्कार…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 22, 2026226 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज’ विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता संपन्न-इन्हें मिला प्रथम पुरस्कार…

    आरंग। समोदा: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा, आरंग (जिला रायपुर) में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) रायपुर शाखा द्वारा स्थापित मानक क्लब के तत्वावधान में ‘भारत का राष्ट्रीय ध्वज’ विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज से संबंधित तकनीकी, मानक एवं प्रामाणिक ज्ञान का विकास करना था।यह पूरा आयोजन मानक क्लब की मार्गदर्शक श्रीमती सुधा वर्मा के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें क्लब के कुल 52 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता के रूप में प्रथम पुरस्कार (₹1500): गुलशन कुमार साहू (कक्षा 12वीं), द्वितीय पुरस्कार (₹1000): उदयशंकर साहू (कक्षा 12वीं), तृतीय पुरस्कार (₹750): रागिनी साहू (कक्षा 12वीं तथा सांत्वना पुरस्कार: अनन्या देवांगन (कक्षा 10वीं) एवं भागवत निषाद (कक्षा 12वीं) को मिला। इसके अलावा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पाठ्य सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार पटले ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक होती हैं। इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ-साथ गुणवत्ता और मानकों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष घनश्याम साहू, उपाध्यक्ष राजू साहू सहित शिक्षकगण श्रीमती खुशबू जलक्षत्री, हिमानी निषाद, नम्रता चंद्राकर, एन्थ्रेंश मिंज एवं समस्त शिक्षकवृंद उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन व्याख्याता सुश्री स्मिता साय द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202643 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.