रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल-23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
आरंग।रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। रायपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आगामी रविवार, 23 अगस्त 2026 को राखी बुकिंग के लिए रायपुर संभाग के सभी विभागीय डाकघर खुले रहेंगे।इस व्यवस्था के तहत रायपुर संभाग के जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO), मुख्य डाकघर (Head Post Office) और सभी उप-डाकघरों (Sub Post Offices) के काउंटर सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे, ताकि लोग समय पर अपनी राखियां गंतव्य तक भेज सकें।इसके साथ ही, 23 अगस्त को रायपुर जीपीओ (GPO) में आधार पंजीयन एवं अपडेशन का कार्य भी कार्यालयीन समय के दौरान सुचारू रूप से उपलब्ध रहेगा। नागरिक इस दिन अपने नए आधार कार्ड बनवाने अथवा विवरण में सुधार संबंधी कार्यों की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग




