श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति-नई कार्यकारिणी का गठन एवं रजत जयंती वर्ष मनाने का हुआ निर्णय
आरंग। स्थानीय दुर्गा मंदिर परिसर में श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा पूर्व कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन करना और आगामी शारदीय नवरात्रि की तैयारियों पर चर्चा करना था।सर्वसम्मति से समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।अध्यक्ष:-आनंद मूर्ति अग्रवाल, सचिव:-विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष:-बेनीराम भूतड़ा, सह सचिव:-परमानंद साहु, सांस्कृतिक सचिव:-सोमेश चौबे को दायित्व दिया गया है।बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना का 25वां वर्ष (रजत वर्ष) है, जिसे समिति द्वारा अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। रजत वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।पर्व के दौरान विभिन्न भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा परम्परा अनुसार भव्य भंडारा का आयोजन होगा।बैठक में समिति के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, नरेश चौबे, रमेश तिवारी, राम नारायण सोनी, और लोकनाथ साहू धर्मेंद्र महराज सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



