Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा

    September 29, 2026

    अब घर बैठे 01-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन-तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी-पारदर्शी हुई प्रक्रिया

    September 29, 2026

    महान दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आरंग शासकीय महाविद्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महान दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आरंग शासकीय महाविद्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
    Blog

    महान दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आरंग शासकीय महाविद्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 29, 202626 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महान दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आरंग शासकीय महाविद्यालय में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में महाविद्यालय की दानदात्री एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।आरंग नगर की महान दानदात्री स्वर्गीय श्रीमती मनियारा बाई लोधी ने अपने इकलौते पुत्र के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने का संकल्प लिया था। इसी उद्देश्य से उन्होंने उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी संपूर्ण संपत्ति इस महाविद्यालय की स्थापना हेतु दान कर दी थी। उनके इस अतुलनीय त्याग और शिक्षा के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप ही आज क्षेत्र में उच्च शिक्षा की मजबूत नींव पड़ी है, जिसका लाभ उठाकर वर्तमान में महाविद्यालय में 2500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत अपना भविष्य संवार रहे हैं।इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर सूरज लोधी सांसद प्रतिनिधि, सूरज साहू विधायक प्रतिनिधि, संतोष लोधी पार्षद, संतोष (लाला) लोधी, शत्रुघन लोधी सहित वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अविनाश लाल, डॉ. एल. पी. शर्मा, डॉ. अंशुमाला, प्रो. धर्मेंद्र घृतलहरे, प्रो. ज्ञानेश शुक्ला, और प्रो. मनोहर मारकंडे सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा

    September 29, 2026

    अब घर बैठे 01-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन-तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी-पारदर्शी हुई प्रक्रिया

    September 29, 2026

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई-सट्टा खिलाते 04 सटोरिये गिरफ्तार-64 सट्टा पट्टी, 34,670/- रुपये नगद और 04 मोबाइल जप्त

    September 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा

    Vinod GuptaSeptember 29, 202615 Views

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा रायपुर।29…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.