Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग

    October 10, 2026

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा
    Blog

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 29, 2026148 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा

    रायपुर।29 सितंबर 2026/ नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव विकासशील के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति सचिव डॉ एस भारतीदासन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश झा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, पर्यटन मंडल के एमडी सौमिल रंजन चौबे, एस पी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, एडीएम उमाशंकर बंदे, एनआरडीए के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान आगामी राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों ने एग्जिबिशन सेंटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल, शिल्पग्राम, प्रशासनिक भवन, हेलीपैड, पार्किंग जोन, फूड जोन, फन जोन, मुख्य प्रवेश द्वार एवं बस स्टॉप सहित विभिन्न स्थलों को निर्धारित समय पूर्व सुव्यवस्थित करने के संबंध चर्चा की। इस दौरान आयोजन स्थल पर जेसीबी के माध्यम से समतलीकरण कार्य करने, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सिटिंग अरेंजमेंट तथा विभिन्न स्टालों की तैयारियों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
    सचिव डॉ एस भारतीदासन एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह से एस पी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने राज्योत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग जोन में वाहनों की सुचारू आवाजाही तथा कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार एवं निकास मार्गों, पार्किंग क्षेत्रों तथा आगंतुकों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती एवं यातायात व्यवस्था के बेहतर समन्वय पर चर्चा की।अधिकारियों ने राज्योत्सव में आने वाले नागरिकों एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग

    October 10, 2026

    अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त

    October 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    Rekhraaz SahuOctober 10, 2026112 Views

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई
    • खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग
    • अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त
    • टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश
    • शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.