Ahp आवास आवंटन को लेकर शिव सैनिकों ने खोला मोर्चा-CMO को ज्ञापन सौप कर की ये मांग…
आरंग।शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी को ज्ञापन देकर ahp आवास आवंटन करने की मांग की है ।शिवसेना के केशव वैष्णव , रिंकु यादव ने बताया कि यह योजना मोर आवास मोर मकान के तहत फ्लैट सिस्टम में बनाया गया है जिसमे बीपीएल कार्ड धारीओ को पात्र की श्रेणी में लिया गया है जिनके पास रहने के लिए मकान नही है मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिवसेना के राकेश शर्मा ने बताया की 10 माह पहले दो ब्लाक आवंटन के लिए हितग्राही से 75000 हजार जमा करा लिया गया है लगभग 50 हित हितग्राहीओ ने पैसा जमा कराया जा चुका है । पर आबंटन की प्रक्रिया को क्यों रोक के रखा गया इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है । शिवसेना के पदाधिकारी ने अधिकारी से मिलकर तत्काल आवंटन करने की मांग की व 10 दिन का अल्टी मेटम दिया है आवंटन की प्रक्रिया नहीं की गई तो आवेदक हितग्राहियों के साथ मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे ज्ञापन देने वालों में शिवसेना के केशव वैष्णव, रिंकु यादव, रेखराज अग्रवाल , देवा साहू , टेकु देवांगन उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




