Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    August 1, 2026

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना
    Blog

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 1, 202694 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    आरंग।सावन माह में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला। ग्राम नारा, भानसोज एवं कुकरा के सात श्रद्धालु रामनाथ, सीताराम, रविशंकर, भोला, कामदेव, प्रवीण एवं काशीराम बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन डाक बम यात्रा पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुए। श्रद्धालुओं को ग्रामीणों एवं परिजनों ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।जानकारी के अनुसार, सभी सात शिवभक्त डाक बम यात्रा के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बिना कहीं रुके और बिना विश्राम किए लगातार यात्रा करेंगे। वे 24 घंटे के भीतर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर पवित्र गंगाजल से भगवान बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। डाक बम यात्रा भगवान शिव की सबसे कठिन एवं अनुशासित धार्मिक यात्राओं में मानी जाती है, जिसमें श्रद्धालु निरंतर चलते हुए निर्धारित समय में धाम पहुंचकर अपनी आस्था का परिचय देते हैं।बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के पश्चात सभी श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां भगवान शिव के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना करेंगे।सावन के पावन माह में निकली इस धार्मिक यात्रा को लेकर नारा, भानसोज एवं कुकरा सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है। ग्रामीणों ने सभी शिवभक्तों की सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ से उनके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    August 1, 2026

    पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन

    August 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaAugust 1, 20261 Views

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.