Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    August 1, 2026

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 1, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    आरंग। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बुंदेली निवासी प्रवासी श्रमिक दीपक रात्रे (21 वर्ष) एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ निवासी भूपेन्द्र भैंना के निधन पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस जघन्य एवं अमानवीय आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दोनों श्रमिक दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना के परिजनों को 20–20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। सक्ती जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। मंत्री गुरु साहेब ने कहा कि सुरक्षा एवं स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए दिवंगत अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही उनके परिजनों की उपस्थिति में किया गया। ग्राम बुंदेली निवासी दीपक रात्रे लगभग एक वर्ष पूर्व अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर के एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी एवं भाई भी वहीं कार्यरत थे। दीपक अपने पीछे पत्नी, एक मासूम बच्चे तथा परिजनों को छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिवंगत दीपक रात्रे और भूपेन्द्र भैना की पुण्यात्मा की शांति के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    August 1, 2026

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    August 1, 2026

    पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन

    August 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaAugust 1, 20261 Views

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.