Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन
    Blog

    पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 1, 202680 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन

    आरंग।समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत पीएमश्री योजना के तहत शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए 3 से 6 अगस्त 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में चार दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में रायपुर जिले से 11 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार, प्रयोगात्मक शिक्षण, गतिविधि-आधारित शिक्षा तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।जिला मिशन समन्वयक अरुण कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार चयनित शिक्षकों को 2 अगस्त को पुणे के लिए रवाना हो गये है। प्रशिक्षण के दौरान देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, प्रयोगात्मक गतिविधियाँ तथा नवाचार आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएमश्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, वैज्ञानिक एवं अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देना है।
    इस अवसर पर चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर , विकास खंड शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा विकास खंड स्रोत समन्वक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ,नोडल प्रिंसिपल ईला सेंगर , अरविन्द वैष्णव, महेंद्र पटेल , धनंजय साहू ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों एवं नवाचारों का लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचेगा तथा विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता और अधिक सुदृढ़ होगी। निम्न शिक्षक भाग लेंगे धरम दास पाटिल, पीएम श्री स्कूल भानसोज पूर्णिमा साहू पीएम श्री स्कूल आरंग, किरण भटनागर पीएम श्री स्कूल निमोरा भरत लाल कंडरा पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अभनपुर श्रीमती कविता चक्रधारी पीएम श्री स्कूल सोमवारी बाजार नवापारा नंदू राम निषाद पीएम श्री स्कूल तीवरैया श्रीमती कांति चौहान बंजारी नगर रावाभाटा आभा बृजेश शुक्ला पीएम श्री बुनियादी शाला शंकर नगर रायपुर , श्रीमती संतोषी ठाकुर पीएम श्री स्कूल खरोरा , पंकज कुमार तिवारी पीएम श्री स्कूल सिरवे, श्रीमती स्वर्णलता मांडले पीएम श्री प्राथमिक शाला ससहोली प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.