Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग को मिलेगी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से मिली बड़ी सफलता…
    Blog

    आरंग को मिलेगी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से मिली बड़ी सफलता…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 1, 2026210 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग को मिलेगी राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से मिली बड़ी सफलता…

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के सतत प्रयासों से नगर के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। आरंग स्थित राजा मोरध्वज खेल परिसर में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की स्वीकृति मिलने का आश्वासन मिला है।इस संबंध में डॉ. जैन द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं खेल मंत्री गजेंद्र यादव को भेजे गए प्रस्ताव पर मंत्री ने सहमति जताते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।जानकारी के अनुसार, डॉ. संदीप जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि आरंग का राजा मोरध्वज खेल परिसर खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त अधोसंरचना एवं पर्याप्त सुविधाओं से युक्त है। यहां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होने से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि आरंग की पहचान प्रदेशभर में खेल नगरी के रूप में भी स्थापित होगी। मंत्री ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए आयोजन की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की स्वीकृति हेतु आश्वासन मिलने से नगर के खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे खेलों को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव प्राप्त होगा।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आरंग में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनका प्रयास रहा है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और बड़े मंच उपलब्ध हों। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसके लिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा और इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी।यह आयोजन आरंग के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नगर की प्रतिष्ठा भी प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.