Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-गोठान में कई गौ वंशो की मौत-मृत गौ वंशों को खुले मैदान में फेंका गया…

    August 1, 2026

    भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित, नायक

    August 1, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित, नायक
    Blog

    भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित, नायक

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 1, 202611 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला आईटी सेल महासमुंद सहसंयोजक सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित, नायक

    महासमुंद, 1अगस्त 2026 । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महासमुंद जिले में भाजपा आईटी सेल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।

    प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय* एवं प्रदेश संयोजक आईटी सेल सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ऐताराम साहू की अनुशंसा पर जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने सहसंयोजकों एवं सदस्यों की सूची जारी की है।

    नई सूची में ग्राम गड़बेड़ा पिथौरा निवासी गौरव चंद्राकर व आदित्य दुबे को महासमुंद जिले का आईटी सेल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही ओमप्रकाश साहू* को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

    कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। रूपेश साहू तुमगांव, सूर्या चंद्राकर महासमुंद ग्रामीण, सरवेंदु शेखर तिवारी पिथौरा शहर, यदुराम सिन्हा कोमाखान, निराकार सागर छुईपाली, आयुष सिन्हा बसना, किशन सोनी गढ़फुलझर, हरीश दीवान बागबाहरा ग्रामीण, गजेन्द्र कंवेट पिरदा, इन्द्र कुमार साहू पिथौरा ग्रामीण, कुलेश्वर प्रसाद सेन पटेवा, सत्यप्रकाश साहू बलौदा, खिलेश साहू खल्लारी, गोलू बेहरा सरायपाली, राकेश महापात्र कंदवा, पुरुषोत्तम दीवान भंवरपुर एवं नरेन्द्र कुमार बारिक सांकरा* को सदस्य मनोनीत किया गया है।

    इस अवसर पर नवनियुक्त सहसंयोजक गौरव चंद्राकर ने कहा, “पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है। जिले में आईटी सेल की टीम को और सक्रिय कर भाजपा को डिजिटल रूप से मजबूत करेंगे।”

    जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने कहा कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

    नियुक्ति पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    बड़ी खबर-गोठान में कई गौ वंशो की मौत-मृत गौ वंशों को खुले मैदान में फेंका गया…

    August 1, 2026

    रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन में शामिल हुए बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल

    July 31, 2026

    भारी बारिश से गरीब महिला की झोपड़ी की छत गिरी, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने तत्काल सहायता के दिए निर्देश

    July 31, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-गोठान में कई गौ वंशो की मौत-मृत गौ वंशों को खुले मैदान में फेंका गया…

    Vinod GuptaAugust 1, 20261 Views

    बड़ी खबर-गोठान में कई गौ वंशो की मौत-मृत गौ वंशों को खुले मैदान में फेंका…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.