योग से निरोग रहने का संकल्प-संकल्प केंद्र के सदस्यों ने किया योगाभ्यास
रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर २१ जून को संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संकल्प नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र, ओडीआईसी (ODIC), सीबीपीएलआई (CBPLI) और एसएलसीए (SLCA) के सदस्यों सहित केंद्र के उपचार्थियों (मरीजों) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, धनुरासन और योग मुद्रा सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।शिविर में मुख्य रूप से मौजूद मनीष अवस्थी ने उपस्थित जनसमूह को योग के महत्व को समझाते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से कई गंभीर रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने अलग-अलग आसनों से शरीर और मस्तिष्क को मिलने वाले फायदों की विस्तृत जानकारी दी। नशा मुक्ति और पुनर्वास की राह पर चल रहे उपचार्थियों के लिए यह सत्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद सकारात्मक रहा। कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर मनीषा शर्मा और मनीष अवस्थी की उपस्थिति में सभी सदस्यों व उपचार्थियों ने अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली।
विनोद गुप्ता-आरंग



