आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान
आरंग।आरंग में गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण 17 दिसंबर 2026)’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के राज्य स्तरीय चरण हेतु 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को दोपहर 3:00 बजे श्री राधाकृष्ण मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में वृंदावन से पधारे संत पूज्य श्री सुरभि दास जी महाराज (मलूक पीठ श्री वृंदावन धाम) ने शिरकत की और गौ माता तथा नंदी बाबा की धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और वैज्ञानिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पूरे देश में गौ माता को सुरक्षा, सेवा और सम्मान मिले तथा समूचे भारतवर्ष में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगे, जिसके लिए उन्होंने सभी से इस अभियान में शामिल होने का निवेदन किया।इस अवसर पर तेज राम जलक्षत्री, रमन जलक्षत्री, गजानंद साहू, गणपत लोधी, सावन शुक्ला, सतीशचंद्र अग्रवाल, बृजेश सोनी, अशोक ठाकुर, दूजे राम धीवर, राहुल जोशी, प्रद्युम्न शर्मा, संदीप शर्मा, हितेन्द्र साहू, खोमन वर्मा, गजेंद्र साहू, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गौ प्रेमी शामिल हुए और इस अभियान में भाग लेने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग



