Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…
    Blog

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 11, 2026384 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 15 जुलाई को रायपुर में होने वाले विधानसभा घेराव महाआंदोलन की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आरंग में फेडरेशन की आवश्यक बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षकों से बड़ी संख्या में महाआंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाने की अपील की गई।बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री हेम कुमार साहू, जिला अध्यक्ष लखेश्वर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार चतुर्वेदी, जिला सचिव महेंद्र साहू एवं महामंत्री दिनेश कुमार गिलहरे के मार्गदर्शन में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष धरम दास पाटिल ने की।धरम दास पाटिल ने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति सहित सात सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए 15 जुलाई का विधानसभा घेराव निर्णायक साबित होगा। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में गिरजा शंकर देवांगन, राजमोहन श्रीवास्तव, छोटू राम साहू, विश्राम प्रसाद बंजारे, धीरेंद्र साहू, हुमन लाल साहू, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विमलचंद सोनवानी, भीखम टंडन, धर्मेंद्र कोशले, शिवकुमार खांडे, घनश्याम धृतलहरे, डोमन डहरिया, देवकुमार साहू, संतोष चंद्राकर, समीर चंद्राकर, रामकुमार ध्रुव, उत्तम कुमार बंजारे, उदय साहू, तुलेंद्र पटेल, अरुण कुमार पटेल, प्रवीण कुमार सोनवानी, करमचंद सोनवानी, कपलेश्वर बंजारा, चंद्रशेखर साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, विनोद जायसवाल, तोरण साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 15 जुलाई को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव महाआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेंगे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.