Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
    Blog

    सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 11, 202627 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    खल्लारी/ सिल्वर वुड पब्लिक स्कूल खल्लारी का अपना प्रथम स्थापना दिवस समारोह विद्यालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर अतिथियों ने आयोजन का शुभारंभ मॉ सरस्वती, भारत माता व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी छायां चित्र में पुजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस के इस विशेष मौके पर अतिथियों व विद्यालय परिवार ने केक काट कर आयोजन को धुमधाम से मनाया। जहां विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। जहां देशभक्ति, लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों को पालक व अन्य सभी स्कुलीय बच्चों ने खूब सराहा। जहां आयोजन के दौरान विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया।

    आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बेदराम मनहरे थे। वहीं अध्यक्षता महासमुंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सहसचिव दिनेश बंजारे, विशेष अतिथि स्कुल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोमनाथ टोंडेकर, ग्राम पंचायत झारा के सरपंच चन्द्रकला जांगड़े, ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी के प्राचार्या सुश्री सविता चन्द्राकर, व्याख्याता सुमन चन्द्राकर, कन्हारपुरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि द्रुगेश दिवान, पंच मोगेश पांडेय, खल्लारी व्यवसायी मनहरण गुप्ता, पंच प्रतिनिधि माखन यादव, ग्रामीण रेशम चक्रधारी, गंगा मिर्चें आदि थे।

    मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बेदराम मनहरे ने अपने उद्बोधन में विद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की बधाई देते हुये कहा कि यह संस्थान शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण स्थानों में से है। वहीं स्कूली बच्चों का प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया। वहीं इसके आलावा आयोजन को महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष तरूण व्यवहार, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बंजारे, खल्लारी उपसरपंच तारेश साहू, प्राचार्या सुश्री सविता चन्द्राकर, स्कुल समिति अध्यक्ष सोमनाथ टोंडेकर, व्याख्याता सुमन चन्द्राकर आदि ने भी आयोजन को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का मंचीय संचालन विद्यालय के शिक्षिका निशा चन्द्राकर एवं अंत में आभार प्रदर्शन स्कूल के संस्थापक व संचालक विजय कुमार मिर्चें ने किया। इस अवसर पर निशा चंद्राकर, उर्मिला पटेल, जागृति यादव, युक्ति सेन, श्रवण सिन्हा, पूनम चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, दुर्गेश्वरी ओगरे, मायावती निषाद, अजय कुमार मिर्चे, टिकम जांगड़े, सौरभ, सम्पत व बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे संहित ग्रामीण व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026114 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.