नावाखाई जोहार भेंट में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, एकजुटता और संस्कृति के रंग में रंगा हाथीबाहरा

हाथीबाहरा, महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी राजगोंड समाज, सुवरमाल राज हाथीबाहरा के तत्वावधान में बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में नावाखाई जोहार भेंट-मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सातों सर्कल के राजगोंड समाज परिवारों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं समाज के प्रमुखजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. श्री केशव नायकराम चन्द्राकर जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा रहे। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि मा. श्री भिखामसिंह ठाकुर जी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद एवं मा. श्री तरुण व्यवहार जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्री तुलाराम ठाकुर जी, अध्यक्ष आदिवासी राजगोंड समाज सुवरमाल राज ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्रीमती मधुलिका गणेश चन्द्राकर जी एवं मा. श्रीमती भूमिका रामलाल सिन्हा जी, सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, मा. श्री एम.एल. मंडावी जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागबाहरा, मा. श्री खुबचंद वर्मा जी, जनपद पंचायत बागबाहरा, मा. श्री रिंकू चन्द्राकर जी, पूर्व सरपंच एवं मा. श्री एडीसन ठाकुर जी, सरपंच ग्राम पंचायत बाघामुंडा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समारोह में मा. श्रीमती मानबाई मंगलू ठाकुर जी, मा. श्रीमती गौरी मुकेश ठाकुर जी, मा. श्री छत्तरसिंह सोरी जी, मा. श्री गौतम नेताम जी, मा. श्री नाथुराम महानंद जी, मा. श्रीमती निशा सागर चन्द्राकर जी, मा. श्रीमती शांति माझी जी, मा. श्री माधो माझी जी एवं मा. श्रीमती रामबाई ठाकुर जी सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में समाजजनों ने नावाखाई जोहार की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक भाईचारे और आपसी एकता का संदेश देते हुए समाज की परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं तथा नवोदय, एकलव्य एवं प्रयास जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मा. श्रीमती दशोदा बाई सोरी जी, सचिव मा. श्रीमती किरन नेताम जी एवं उपाध्यक्ष मा. श्रीमती टंकेश्वरी मरकाम जी सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे।
समाज प्रमुख सचिव रामचरन मरकाम, सहसचिव केवल नेताम, विद्याधर सोरी, माधव मांझी, संतराम नेताम, किशोर नेटी, हिराधर मरई, प्रेमलाल नेताम, मयाराम मरई, केवल पोर्टी, खेमलाल नेटी, फग्गु नेताम, सोनू नेताम, सोनसाय नेताम, त्रिपत जगत, मधु मरकाम, ललत नेटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बुढ़ादेव मंदिर के पुजारी रामसाय ओटी, भोजराम जगत, ब्रह्मदेव मांझी, रुद्रे नेताम एवं जीवन मांझी सहित मंदिर से जुड़े प्रमुखजनों की भी उपस्थिति रही।
सातों सर्कल के राजगोंड समाज परिवारों की भारी उपस्थिति ने समारोह को भव्य रूप प्रदान किया। आयोजक आदिवासी राजगोंड समाज सुवरमाल राज, हाथीबाहरा, जिला महासमुंद की ओर से सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, विद्यार्थियों एवं समस्त समाज परिवार का आभार व्यक्त किया गया। समारोह ने राजगोंड समाज की एकता, सामाजिक समरसता, गौरवशाली संस्कृति और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया।
