Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों को न मारने की अनूठी अलौकिक परंपरा आइये जाने पूरी कहानी…

    August 17, 2026

    मानवता की मिसाल-43वीं बार रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    August 16, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों को न मारने की अनूठी अलौकिक परंपरा आइये जाने पूरी कहानी…
    Blog

    नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों को न मारने की अनूठी अलौकिक परंपरा आइये जाने पूरी कहानी…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 17, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों को न मारने की अनूठी अलौकिक परंपरा आइये जाने पूरी कहानी…

    आरंग।छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी की मुख्य नहर के किनारे बसा ग्राम डीघारी अपनी अनोखी लोकपरंपरा और सर्पों के प्रति अटूट आस्था के लिए अंचल में विशिष्ट पहचान रखता है। आरंग विकासखंड का यह गाँव लंबे समय से ‘सर्प की वरदानी’ के नाम से विख्यात है। यहाँ नागपंचमी का पर्व केवल धार्मिक पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों से चली आ रही लोककथा, प्रकृति-प्रेम और ग्रामीण एकजुटता की मिसाल है।​गाँव में प्रचलित कथा के अनुसार करीब सात-आठ पीढ़ी पूर्व डीघारी के मालगुजार पोहकल दुबे को नागपंचमी की पूर्व रात्रि एक स्वप्न आया। स्वप्न में एक नाग उनके घर के द्वार पर तुलसी चौरा के पास कुंडली मारकर बैठा दिखा, जिसके गले में कांटा फंसा हुआ था और उसने मालगुजार से सहायता मांगी। सुबह जब पोहकल दुबे उठे तो स्वप्न का दृश्य हकीकत में बदला मिला। उन्होंने तुरंत गाँव के प्रमुख लोगों को बुलाकर पूरी बात बताई और निष्पाप भाव से तालाब में स्नान कर सफेद धोती-बनियान पहनकर नाग के पास पहुँचे। उन्होंने अत्यंत धैर्यपूर्वक नाग के गले से कांटा निकाला और उसे तालाब किनारे खेत के पास छोड़ दिया।​उसी रात मालगुजार को फिर स्वप्न आया, जिसमें नागदेवता ने प्रसन्न होकर वरदान मांगने को कहा। पोहकल दुबे ने अपने व्यक्तिगत हित के बजाय गाँव की सुरक्षा मांगी कि गाँव की सीमा के भीतर रहने वाले ग्रामीणों व बाहर जाकर रहने वाले किसी भी ग्रामीण को कभी सर्पदंश से हानि न हो। अनजाने में यदि पैर भी लग जाए या खुदाई के दौरान सर्प निकल आए, तब भी वह किसी को नुकसान न पहुँचाए। तभी से डीघारी में सर्पों को न मारने की अनूठी परंपरा चली आ रही है। आज भी गाँव में सर्प दिखने पर हिंसा के बजाय उसे सुरक्षित रूप से तालाब पार छोड़ दिया जाता है।​नागपंचमी के दिन आज भी गाँव का कोटवार गलियों में मुनादी कर ग्रामीणों को इस प्राचीन संकल्प की याद दिलाता है। इसके बाद पूरा गाँव एकजुट होकर तालाब पार स्थित नाग मंदिर पहुँचता है और विधि-विधान से सामूहिक पूजा-अर्चना करता है। आधुनिकता के इस दौर में भी लोकविश्वास, जीव-दया और ग्रामीण एकजुटता की यह पावन परंपरा डीघारी की माटी में पूरी भव्यता के साथ जीवंत है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मानवता की मिसाल-43वीं बार रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    August 16, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    August 16, 2026

    सेंध लेक पर हुड़दंगियों की उतरी हवा-36 से ज्यादा बाइकें जब्त, 59 चालान

    August 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों को न मारने की अनूठी अलौकिक परंपरा आइये जाने पूरी कहानी…

    Vinod GuptaAugust 17, 20261 Views

    नागपंचमी विशेष-सर्प की वरदानी’ ग्राम डीघारी में आज भी जीवंत है 8 पीढ़ी पुरानी सर्पों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.