Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    August 16, 2026

    सेंध लेक पर हुड़दंगियों की उतरी हवा-36 से ज्यादा बाइकें जब्त, 59 चालान

    August 16, 2026

    आरोग्य मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त
    Blog

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 16, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    रायपुर।राजधानी रायपुर में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, टाटीबंध स्थित एक गोदाम में दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध उर्वरक और बीजों का जखीरा बरामद किया है।लंबे समय से मिल रही शिकायतों के आधार पर कलेक्टर और संचालक कृषि के निर्देश पर राज्य व जिला स्तरीय कृषि निरीक्षकों की टीम ने ‘लकी इंडस्ट्रीज’ के पास स्थित रविंद्र कुमार मित्तल के गोदाम पर औचक छापा मारा।
    जब्त सामग्री का विवरण:

    • प्रतिबंधित व गैर-पंजीकृत कीटनाशक: गोदाम से मानव, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अत्यधिक घातक फोरेट 10 जी और गैर-पंजीकृत नाइट्रोबेंजीन 35% सहित कुल 355.92 क्विंटल ठोस व 12,173 लीटर तरल कीटनाशक जब्त किया गया। गोदाम में इनकी अवैध री-पैकिंग और भंडारण का काम चल रहा था।
    • अवैध उर्वरक: 22 विभिन्न श्रेणियों के 531.10 क्विंटल अवैध उर्वरक बरामद कर सीज किए गए।
    • अवैध बीज: लगभग 7.60 क्विंटल गैर-कानूनी बीज की खेप जब्त की गई।
      कार्रवाई के दौरान उपसंचालक कृषि रायपुर, संचालनालयीन सहायक संचालक कृषि और जिला स्तरीय निरीक्षकों की टीम मौजूद रही। कीटनाशी निरीक्षक तथा उर्वरक व बीज नियंत्रण एक्ट के सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों व कलेक्टर रायपुर को भेज दी गई है। संबंधित गोदाम संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
      विनोद गुप्ता-आरंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेंध लेक पर हुड़दंगियों की उतरी हवा-36 से ज्यादा बाइकें जब्त, 59 चालान

    August 16, 2026

    आरोग्य मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

    आरंग में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का हुआ भव्य स्वागत

    August 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद व बीज जब्त

    Vinod GuptaAugust 16, 20261 Views

    कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई-रायपुर के गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशक, अवैध खाद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.