आरंग में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का हुआ भव्य स्वागत
आरंग।महासमुंद प्रवास के दौरान आरंग विधानसभा पहुंचे छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का रायपुर बायपास रोड आरंग में प्रथम आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री अनिल सोनवानी, आरंग मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य खूबचंद साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा बलौदा बाजार के जिला अध्यक्ष चरण तेरहवंश, जिला महामंत्री विक्रम परमार, जिला शहर मंत्री अशोक गेंदल, मंडल अध्यक्ष संतोष कुर्रे, खरोरा मंडल अध्यक्ष रणजीत घृतलहरे, साहू समाज नगर आरंग के अध्यक्ष अविनाश (विक्की) साहू तथा भाजपा मंत्री उत्तम साहू उपस्थित रहे।इसके साथ ही सरपंच चंद्रकांत डहरिया, सरपंच जितेंद्र टंडन, अकोली सरपंच प्रदीप जोशी, सरपंच मिथुन निर्मलकर, युवा मोर्चा से गोपी वर्मा, रिंकू सोनवानी और भुनेश्वर खूंटे सहित अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग




