पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि-आज यहां होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आरंग।भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज 16 अगस्त को आरंग स्थित केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कार्यालय नेता जी चौक में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा, जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधि गण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण अटल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इस दौरान उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनसेवा के महान आदर्शों व देश के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा। बीजेपी आरंग मंडल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर देश के सर्वप्रिय जननायक श्रद्धेय अटल जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।
विनोद गुप्ता-आरंग




