“गांव चलो अभियान” में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन-दी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
आरंग।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीजेपी आरंग मंडल के “गांव चलो अभियान” में आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन शामिल होकर ग्राम कोसरंगी मे जनसंपर्क कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।साथ ही ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व जनहित की ऐतिहासिक निर्णयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और पार्टी के कार्य करने की नीतियों से गाँव का हर व्यक्ती खुश है।जो एक सुखद अनुभूति है। इस अवसर पर के के भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता, दिनेश चंद्राकर मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, डॉ तोषण साहू पार्षद प्रतिनिधि एवं डॉ पुरुषोत्तम साहू, तिलक साहू, नरेन्द्र लल्ला साहनी,सरपंच कोसरंगी भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्य जन प्रमुख रुप से बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




