Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    July 14, 2026

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार
    Blog

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतननपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 14, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुन्द: शासन से 1 करोड़ 6 लाख जारी, नगरपालिका कर्मचारियों को मिलेगा 2 माह का वेतन
    नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सीएम विष्णु देव साय मंत्री अरुण साव सांसद रूपकुमारी चौधरी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जताया आभार

    महासमुन्द। छ.ग. शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा महासमुन्द नगरपालिका के नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 1 करोड़ 6 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। इससे कर्मचारियों का 2 माह का वेतन भुगतान हो पाएगा।

    अभी तक शासन से प्राप्त राशि से ही नगरपालिका कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो पा रहा है। पूरी तरह नगरपालिका की आर्थिक स्थिति जर्जर हो गई है।

    उक्त बात कहते हुए न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने 1 करोड़ से अधिक राशि जारी करने के लिए छ.ग. की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त किया।

    राठी ने कहा कि महासमुन्द नगरपालिका में डेढ़ साल से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान लगभग शासन स्तर पर ही हो पा रहा है। नगरपालिका अपने कर्मचारियों का भुगतान भी नहीं कर पा रही है और पूरी तरह शासन पर निर्भर है। राशि जारी होने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

    • चौपाटी नीलामी रद्द होने से 50 लाख की आय पर असर*
      राठी ने आगे कहा कि चौपाटी की दुकानों की नीलामी से लगभग 50 लाख रुपये आने की संभावना थी। लेकिन उसे भी पी.आई.सी. में निरस्त कर दिया गया। जबकि 6 दुकानों के लिए 13 लोगों ने बोली राशि लगभग 6-7 माह से जमा कर रखी थी। बोली की राशि 25,000 रुपये थी। नीलामी की प्रक्रिया को सरल बनाने के बजाय राशि वापस करने के निर्णय से चौपाटी का भविष्य अधर में लटक गया है। अब फिर बंदरबाट की स्थिति बनेगी। आज नगरपालिका में आय के साधन खत्म हो रहे हैं।

    विधायक के प्रयास से मिली राहत
    नगरपालिका के नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों का 3 माह से वेतन भुगतान नहीं होने की जानकारी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को होने पर उन्होंने गंभीरता से प्रयास कर नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया कि कर्मचारियों के भुगतान के लिए व्यवस्था बनाई जाए। जिस पर सरकार ने शीघ्र 2 माह के भुगतान के लिए राशि जारी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    July 14, 2026

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    July 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaJuly 14, 202640 Views

    विधानसभा घेराव की तैयारी-आरंग एसडीएम को सौपा ज्ञापन ​आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.