Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    July 13, 2026

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-किया पुतला दहन..

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी
    Blog

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 13, 20263 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    रायपुर।12 जुलाई 2026ः- छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय कार्यालय मे प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय के नेतृत्व और संरक्षक/सलाहकार ओ.पी.शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश स्तरीय महासमिति की बैठक संपन्न हुआ। बैठक मे स्वास्थ्य विभाग का निजीकरण आटसोर्सिंग, ठेका प्रथा, स्वास्थ्य कर्मचारियो का वेतनमान के संबंध मे शासन स्तर पर लंबित विभागीय प्रस्ताव को लागू करने, दैनिक वेतन भोगी, जीवनदीप, संविदा कर्मचारियो का शोषण, प्रदेश के संविदा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को समान कार्य समानवेतन दिये जाने, और कर्मचारी हित से जुडे मुद्दो पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया। बैठक के मुख्य एंजेडाः- पैथालाजी और फार्मेसी, एच.एल.एल. कंपनी को सौंपे जाने के बाद निजीकरण के बाद कर्मचारियों की भविष्य को देखते हुए निजीकरण का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।
    स्वास्थ्य विभाग मे दूसरे प्रदेश के चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल कोर्स के लिए पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त किये जाने से प्रदेश के हेल्थ सेक्टर से जुडे युवाओ के रोजगार का अवसर कम होगा जबकि स्वास्थ्य विभाग से जुडे़ कर्मचरियो, अधिकारियो के हजारो बच्चे चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल कोर्स कर अपना भविष्य तलाश रहे है, पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त किए जाने से प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग मे फर्जी डिग्री डिप्लोमाधारी लोगो का प्रवेश की आंशका बढ जाएगा जिससे स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील प्रोफेशन मे गुणवत्तापूर्ण ईलाज पर भी सवालिया निशान खडा हो जाएगा।शासन स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियो के पुनरीक्षित वेतनमान दिये जाने लंबित विभागीय प्रस्ताव पर कार्यवाही कर लागू किये जाने, विभाग के सेट्अप मे स्वीकृत रिक्त पदो पद तत्काल नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया प्रांरभ किय जाने, शासन स्तर पर लंबित अन्य मांगे,संविदा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन दिये जाने,शासन स्तर पर लंबित अन्य मांगे, संविदा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो केा समान कार्य समान वेतन दिये जाने, जीवनदीप कर्मचारियो के हो रहे शोषण को देखते हुए प्रदेश मे जीवनदीप कर्मचारियो के संबंध मे एक स्पष्ट निती निर्धारण करने प्रदेश मे स्वास्थ्य आयोग का गठन किये जाने को लेकर छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किये जाने के निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मचारी अधिकारी महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया की कर्मचारियो अधिकारियो के साथ-साथ आम जनता के हित मे भी नही होगा, और आश्वस्त किया गया कि महासंघ स्वास्थ्य विभाग के इन मांगो का पूर्ण समर्थन करता है।छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने संघ के सभी पदाधिकारियो को एकजुट होकर निजीकरण, ठेका प्रथा, और कर्मचारी हित की मांगो को लेकर आंदोलन के लिए तैयार रहने का आव्हान किया और प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियो (नियमित, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, जीवनदीप) को एकजुट होकर संघ का साथ देने का अनुरोध भी किया।महासमिति और कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से आंदोलन के प्रथम चरण की घोषण कीः- आंदोलन के प्रथम चरण में 22 जुलाई को प्रदेश समस्त जिला मुख्यालय मे संघ पदाधिकारियो और कर्मचारियो द्वारा अपने मांग के समर्थन मे नारेबाजी कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।प्रथम चरण के आंदोलन के बाद यदि सरकार द्वारा मांगे पूरी नही की जाती है तो अनिश्चित कालीन आंदोलन भी किया जायेगा।महासमिति की बैठक मे प्रदेश भर के प्रांतीय पदाधिकारी, प्रांतीय संयोजक, संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं बडी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-आरंग BEO ने किया कई शालाओं का सघन निरीक्षण-विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र-शिक्षकों को दिए ‘स्मार्ट वर्क’ के निर्देश

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-किया पुतला दहन..

    July 13, 2026

    आरंग SDM की बड़ी कार्यवाही-पंचायत राशि के वसूली हेतु इन सरपंचों के खिलाफ गिरप्तारी वारंट जारी…

    July 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य कर्मचारी

    Vinod GuptaJuly 13, 20263 Views

    निजीकरण, आउटसोर्सिग,ठेका प्रथा, सहित स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर स्वास्थ्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.