Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-किया पुतला दहन..
    Blog

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-किया पुतला दहन..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 13, 202679 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन-किया पुतला दहन..

    ​आरंग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में 13 जुलाई 2026 को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में आरंग के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन व निर्देश में आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।आज सोमवार को आरंग के इंदिरा चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहाँ से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने मुख्य मार्ग से एक विशाल आक्रोश रैली निकाली। रैली जैसे ही बस स्टैंड पहुंची, वहां माहौल बेहद गर्मा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ प्रधानमंत्री का पुतला लेकर चल रहे थे, जिसे जलाने से रोकने के लिए वहां पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और जमकर झूमाझटकी होती रही। आखिरकार, पुलिस को छकाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक दिया।​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार के संरक्षण में आस्था के नाम पर यह भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।इस आंदोलन में कोमल साहू (ब्लॉक अध्यक्ष आरंग), खिलावन निषाद ( शहर अध्यक्ष आरंग), हिरामन साहू,सजल चन्द्राकर, दुर्गा राय, मंजू चन्द्राकर, खिलेश देवांगन,भरत लोधी, मंगलमूर्ति अग्रवाल, शरद जीतू गुप्ता,ईश्वर पटेल, घनश्याम साहू, दीपक चन्द्राकर, भारती देवांगन,सागर जोशी, प्रकाश मारकण्डे,कुलदीप वर्मा, पोषण साहू,राजेश्वरी साहू , देवकुमार रात्रे, सौम्या सोनी, वत्सला लोधी,लेस साहू, मनीष चन्द्राकर, पूनमचंद साहू , देवेंद्र घृतलहरे,ईश्वर जोगलेकर, लक्की कोसले , भीम जलक्षत्रि, शहीद रजा चौहान, चमन जलक्षत्रि, ईश्वर साहू, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 2026128 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.