Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली पहुंचने पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत
    Blog

    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली पहुंचने पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 12, 20269 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली पहुंचने पर विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

    • कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष, भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

    11 जुलाई 2026, सरायपाली : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के सरायपाली आगमन पर क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।

    मां घंटेश्वरी मंदिर के समीप विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बैंड बाजा के साथ फूल-मालाओं से उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

    स्वागत के पश्चात डॉ. चरण दास महंत विधायक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं
    कार्यकर्ताओं ने कर्मा दल के साथ स्वागत सत्कार किया जो रैली के शक्ल में विधायक कार्यालय पहुंची।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एक एक कार्यकर्ता जुट जायें। संगठन मजबूत होगा तो पार्टी मजबूत होगी और हम दोगुने ताकत के साथ प्रदेश की जनता की आवाज को उठा सकेंगे।

    नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है। प्रदेश के किसान, आदिवासी,महिला, युवा सहित हर वर्ग से किए हर वादे से मुकर रही है।

    डॉ महंत ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आम जनता की आवाज बनकर जनहित की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने संगठित होके पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक चातुरी नंद ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का सरायपाली आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

    विधायक चातुरी नंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से यह सरकार आई है प्रदेश की जनता त्रस्त है। आदिवासी, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई है। राज्य में मासूम बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ रहीं है। महिलाएं आज प्रदेश के किसी भी कोने पर सुरक्षित नहीं है।

    कार्यक्रम को पूर्व विधायक एवं फुलझर स्टेट के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।

    कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, वरिष्ठ नेता अमरजीत चावला, सहित वरिष्ठ नेतागण मंचासीन थे।

    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष तेजराम पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर अध्यक्ष घसिया सिदार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईपाली अध्यक्ष तन्मय पंडा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, रामदयाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष द्वय भरत मेश्राम, परमानंद नायक, जिला महामंत्री द्वय रूपानंद पटेल, बिरंची बेताल, जिला सचिव विजय यादव, विधायक प्रतिनिधि मोहन लाल भोई, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आर एन आदित्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के पूर्व विस अध्यक्ष पंकज बीसी, गोपाल अग्रवाल, बिहारी पटेल, घनश्याम साहू, निर्मल प्रधान, अरमान हुसैन, अनिल पटेल, सीता पटेल, हेमा श्रीवास, पिंगल गार्डिया, परशु चौहान, दिलीप साहू, वृंदावन पटेल, प्रखर शर्मा, अनस खान, राहुल बग्गा, कृष्णा सेठ, राजकुमार प्रजापति, सुबोध गार्डिया, सतीश चौहान, अजय यादव, निर्मल बढ़ाई, संतोष कुमार पटेल, संजय प्रधान, प्रदीप कर, अजय जगत, अभिषेक पटेल, विक्की वैष्णव, सत्या भोई, श्रवण पटेल, दयाराम चौहान, डिग्री रात्रे, सिंधु विशाल, विजय नायक, संजय प्रधान, अजय जगत, मोहित नंद सहित सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.