गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्रो को किया गया पुरस्कृत-इन्होंने मारी बाजी…
आरंग। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर प्रांगण में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विकासखंड एवं जिला स्तरीय सफल परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें विकासखंड एवं जिला में सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय का वर्चस्व रहा।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से श्रेया चंद्राकर प्रथम रही।कक्षा पांचवी से राहुल विश्वकर्मा द्वितीय एवं मयंक कुमार निषाद तृतीय रहे। विकासखंड स्तर पर कक्षा आठवीं से वेदिका निषाद प्रथम एवं मुस्कान चंद्राकर द्वितीय रहे । कक्षा पांचवी में रुद्र कुमार ध्रुव द्वितीय स्थान एवं कक्षा छठवीं से गंगेश्वरी लोधी द्वितीय रहे। इस उपलब्धि पर उमेश नाथ योगी प्रबंध संचालक , देव कुमारी यादव प्रधान पाठिका ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की बोर्ड परीक्षा में भी उक्त छात्रों को सम्मानित किया जाएगा । इस उपलब्धि पर गायत्री मंदिर संचालक पवन साहू , जिला संयोजक रामपाल तिवारी , डॉक्टर पी चंद्राकर परीक्षा प्रभारी विकासखंड संयोजक रामपाल तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
विनोद गुप्ता-आरंग



