आरंग में कल होगा ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ का समापन-प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद
आरंग। रायपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए पिछले पांच दिनों से जारी “किसान न्याय सत्याग्रह” का कल, 14 अप्रैल 2026 को समापन होने जा रहा है। रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरंग नगर के महामाया पारा में आयोजित इस पांच दिवसीय जनआंदोलन को क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता का भरपूर समर्थन मिला है।सत्याग्रह के छठवें और अंतिम दिन छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के साथ-साथ किसानों की मांगों को और प्रखरता से शासन के समक्ष रखने का कार्य करेगी।रायपुर ग्रामीण युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने आगे बताया कि यह आंदोलन किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह केवल एक विरोध नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की आवाज है। समापन के अवसर पर हमारी एकजुटता यह साबित करेगी कि युवा कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने रायपुर ग्रामीण के सभी जिला पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आह्वान किया है। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और अन्य जिलों के अध्यक्षों को भी इस समापन समारोह के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।युवा कांग्रेस का संकल्प है कि इस समापन कार्यक्रम के माध्यम से किसानों की आवाज को और अधिक बुलंद किया जाए ताकि उनके साथ न्याय सुनिश्चित हो सके।
विनोद गुप्ता-आरंग




