Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि

    July 19, 2026

    सायकल वितरण शपथ ग्रहण व वृक्षारोपन से सजा विद्यालय-नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ…

    July 19, 2026

    नियमित होमवर्क देकर कॉपियों की जांच करें शिक्षक-बीईओ

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खट्टी जंगल हत्या कांड का खुलासाब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक जब्त
    Blog

    खट्टी जंगल हत्या कांड का खुलासाब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक जब्त

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 11, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता, खट्टी जंगल हत्या कांड का खुलासाब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 03 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक जब्त

    महासमुंद | 11 अप्रैल 2026महासमुंद जिले में हुए चर्चित खट्टी जंगल हत्या कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के चलते युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ग्राम खट्टी जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान प्रकाश पटेल पिता यज्ञनारायण पटेल उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा, महासमुंद के रूप में की।शव की स्थिति बेहद संदिग्ध थी। मृतक के चेहरे, मुंह, सीने और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा मृतक के गले में पीले रंग का गमछा बंधा हुआ मिला, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

    मर्ग कायम कर शुरू हुई जांच

    घटना की सूचना पर सूचक रूपेष पटेल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 50/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

    दोस्त से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

    जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ रात में घूम रहे उसके दोस्त से पूछताछ की। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि मृतक प्रकाश पटेल के साथ रात करीब 12 बजे विवाद हुआ था और उसके बाद उसे काजू उर्फ चन्द्रहास नेताम तथा उसके साथी गोपाल प्रधान मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गए थे।जब पुलिस ने संदेहियों के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के बाद से तीनों युवक फरार हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर जलांधर सोनवानी को उसके सकुनत से पकड़ा, वहीं काजू उर्फ चन्द्रहास नेताम और गोपाल प्रधान को गरियाबंद से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

    शराब पार्टी में गाली-गलौज बनी हत्या की वजह

    पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि मृतक प्रकाश पटेल और तीनों आरोपी आपस में दोस्त थे और अक्सर साथ में बैठकर शराब पीते थे। करीब एक माह पहले मोहल्ले में शराब पार्टी के दौरान प्रकाश पटेल ने नशे की हालत में तीनों आरोपियों को मां-बहन की गाली-गलौज की थी। इसी बात को लेकर तीनों आरोपी उससे बदला लेने की फिराक में थे।

    05 अप्रैल को योजना बनाकर हत्या को दिया अंजाम

    आरोपियों ने बताया कि दिनांक 05 अप्रैल 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि प्रकाश पटेल खैरा के गायत्री मंदिर के पास मौजूद है। इसके बाद आरोपी काजू और गोपाल, जलांधर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचे और प्रकाश पटेल से मारपीट की।इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर खट्टी जंगल ले गए। वहां उन्होंने कांच की बोतल और पत्थर से प्रकाश पटेल पर प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद फरार होने की बनाई योजना

    हत्या के बाद आरोपी वापस लौटे और जलांधर को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपियों के अनुसार, जलांधर ने घटना को सही बताते हुए उन्हें पैसे और बाइक देकर गरियाबंद भेज दिया, ताकि वे वहां जाकर अंडरग्राउंड हो सकें। इसके बाद तीनों आरोपी महासमुंद से फरार हो गए थे।पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक जब्त

    महासमुंद पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QQ 6845 को भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1️⃣ चन्द्रहास नेताम उर्फ काजू नेताम (21 वर्ष)निवासी – उड़ियापारा, रावणभांठा, महासमुंद

    2️⃣ गोपाल प्रधान पिता स्व. शंकर प्रधान (20 वर्ष)निवासी – उड़ियापारा, रावणभांठा, महासमुंद

    3️⃣ जलांधर सोनवानी पिता स्व. श्री बंधू सोनवानी (21 वर्ष)निवासी – वार्ड नं. 30, उड़ियापारा, नया रावणभांठा, महासमुंद

    जप्त सामग्री🟥 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QQ 6845

    महासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में विश्वास बढ़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि

    July 19, 2026

    सायकल वितरण शपथ ग्रहण व वृक्षारोपन से सजा विद्यालय-नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ…

    July 19, 2026

    नियमित होमवर्क देकर कॉपियों की जांच करें शिक्षक-बीईओ

    July 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि

    Vinod GuptaJuly 19, 202631 Views

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.