भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम
आरंग।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग में ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएँ तथा चुनौतियाँ” रहा, जिसमें विकासखंड के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने, ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजग रहने और देश के ऊर्जा भविष्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे एवं बीआरसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनकी जागरूकता की सराहना की।प्रतिभागियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत तकनीक, ऊर्जा संरक्षण और वर्ष 2047 तक भारत की ऊर्जा जरूरतों व चुनौतियों पर प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं। प्रथम स्थान-शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मंदिर हसौद की छात्रा कुमारी वैष्णवी टंडन।द्वितीय स्थान- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसदा के प्रतिभागी रहे।संगोष्ठी ने विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा सहित व्याख्याता सुनीता पांडे, मधु मालवीय, महेश अग्रवाल, अपर्णा तिवारी, कमलेश साहू और सविता गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग



