Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी

    October 10, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    October 10, 2026

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया
    Blog

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 11, 2026144 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    आरंग। भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल की कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में आज 11सितंबर 2026 को आरंग में आयोजित की गई। कार्यशाला बैठक में बतौर अतिथि कार्यक्रम प्रभारी डॉ.लखन लाल धीवर अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छ.ग. शासन (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त), भाजपा रायपुर ग्रामीण आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपक शर्मा, नगर पालिका आरंग अध्यक्ष डॉ.संदीप जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकुमार भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा सेवा संकल्प उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 25 सेवा गतिविधियों और 13 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 बिंदुओं पर कार्यक्रम होगा जोकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होगा, भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाएगी. यह पूरा अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना के लिए भाजपा कार्यकर्ता देश भर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिलाओं का सम्मान: समाज में अहम योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनों और महिलाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा,सेवा सेतु अभियान: जो गरीब या जरूरतमंद लोग अभी तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा ,जल जन यात्रा: मध्य प्रदेश के बड़नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक एक अनोखी यात्रा निकलेगी. इसमें 250 बाइकर्स (मोटरसाइकिल चालक) पवित्र जल लेकर वाराणसी जाएंगे.25 करोड़ बच्चों का सपना: बच्चों के लिए ड्राइंग (चित्रकला), निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने बताया कि अलग-अलग तरह के सामाजिक, रचनात्मक और जनता की भलाई से जुड़े कामों की रूपरेखा तय की गई. इसके साथ ही, जमीनी स्तर पर इन कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए अलग-अलग पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां भी दी जा रही है ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए पार्टी अपने अंत्योदय के मूल मंत्र को आगे बढ़ा रही है. बैठक का संचालन महामंत्री अशोक चंद्राकर ने किया। उक्त कार्यशाला बैठक में भाजपा आरंग मंडल अंतर्गत प्रदेश, जिला, मंडल व मोर्चा प्रकोष्ठ ,शक्तिकेंद्र बूथ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी

    October 10, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

    October 10, 2026

    जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी

    Vinod GuptaOctober 10, 20261 Views

    अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • अभिभावकों के सहयोग से ही गढ़ा जा सकता है बच्चों का स्वर्णिम भविष्य-सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ अभिभावक गोष्ठी
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-बाराडेरा धाम में ₹50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
    • जिले के 5 पटवारियों को किया गया निलंबित। डिजिटल फसल सर्वेक्षण और राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने किया गया निलंबन की कार्रवाई
    • खल्लारी से उठी मांग हार के बाद भी अलका चंद्राकर पर भरोसा, क्षेत्रवासियों ने कि राज्यसभा में भेजने की मांग
    • अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई-पिता की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने लिया हिरासत में-घटना में प्रयुक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य जप्त
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.